राजस्थान के इन जिलों में आँधी पानी आने की संभावना
पश्चिमी राजस्थान के इलाकों की तरफ अब बढ़ रही बारिश-आँधी की गतिविधियां:
बारिश की गतिविधियां अब उत्तर व मध्य राजस्थान से आगे बढ़ती हुई दक्षिण व पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में बढ़ रही है।
तगड़े बादलो का निर्माण दक्षिण श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, अजमेर व भीलवाड़ा के इलाकों पर लगातार हो रहा है।
अगले कुछ घण्टो में श्रीगंगानगर (रायसिंह नगर, विजयनगर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, घड़साना), हनुमानगढ़ (रावतसर, दक्षिणी पीलीबंगा, नोहर,भादरा), चूरू (सरदारशहर, तारानगर,चूरू, सुजानगढ़, रतनगढ़, राजगढ़), बीकानेर (खाजूवाला, छत्तरगढ़, लूनकरनसर, पूंगल, बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़), नागौर (लाडनू, डीडवाना, नावा), सीकर (फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर, दांतारामगढ़) , झुंझुनूं (नवलगढ़, उदयपुरवटी, झुंझुनूं), जयपुर ( सांभर, सांगानेर, चौमू, मौजमाबाद, फग्गी, बस्सी, आम्बेर, चाकसू), दौसा (दौसा, लालसोट), टोंक (मालपुरा, पीपलू, निवाई, टोडारायसिंह, टोंक), अजमेर, भीलवाड़ा ( शाहपुरा, हुरड़ा, असिन्ध, मांडल, बनेड़ा, सहारा, रायपुर), राजसमंद (भीम, देवगढ़, आमेट), पाली (रायपुर, मारवाड़ जंक्शन) सहित चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर में आँधी और मेघगर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
पश्चिमी बीकानेर (कोलायत), जोधपुर, पाली, बूंदी, कोटा, बारां में फिलहाल आँधी आएगी। बारीश की खास उम्मीद नहीं है। साथ ही हरियाणा, पंजाब व यूपी के लिए भी अभी कोई मौसमी अलर्ट नही है।
